
सुश्री कोमल शीतोले
पिता का नाम: श्री गणेश शीतोले
ग्राम: निवाली , ज़िला बड़वानी
प्रशिक्षण केंद्र: BOI–RSETI बड़वानी
प्रशिक्षण विषय: ब्यूटी पार्लर प्रबंधन (Beauty Parlour Management)
प्रशिक्षणपूर्ण माह और अवधि: जून 2025&35 दिवस
आमदनी –१५००० से २०००० प्रतिमाह
संघर्षभराजीवन, पर हिम्मत नहीं हारी
सुश्री कोमल शीतोले का परिवार एक सामान्य ग्रामीण परिवार है जिसमें कुल 9 सदस्य हैं — माता-पिता और सात बहनें।कोमल की माँ और कोमल स्वयं भी सिकल सेल (Sickle Cell) बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण परिवार पर भारी आर्थिक और भावनात्मक बोझ था। घर का पूरा खर्च उनके पिता उठाते थे, जो एक छोटे होटल में काम करते थे।
इन परिस्थितियों में कोमल के परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल था, लेकिन कोमल ने हिम्मत नहीं हारी।
RSETI से मिली नई दिशा
एक दिन कोमल को निवाली में आयोजित BOI-RSETI जागरूकता शिविर (Awareness Camp) में भाग लेने का अवसर मिला।वहाँ उन्हें RSETI द्वारा संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी मिली।
उन्होंने तुरंत “ब्यूटी पार्लर प्रबंधन” प्रशिक्षण में प्रवेश लिया।
35 दिनों के प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने न केवल सौंदर्य सेवाओं से संबंधित तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि आत्मविश्वास, ग्राहक सेवा और स्वरोजगार की बारीकियाँ भी सीखीं।
आत्मनिर्भरताकीओरकदम
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद कोमल ने अपने गाँव में ही स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू किया।
शुरुआत में संसाधनों की कमी और अनुभव की कमी थी, परन्तु उन्होंने दृढ़ संकल्प और मेहनत से धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया।और महीने का रु. १५००० से रु. २०००० कमाई कर लेती है
आज कोमल अपने पार्लर के माध्यम से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं। उनका आत्मविश्वास और लगन उनके परिवार और अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।
आभार
कोमल शीतोले कहती हैं –
BOI-RSETI,बड़वानी ने मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। अगर मुझे यह प्रशिक्षण न मिला होता तो शायद आज मैं अपने परिवार की मदद नहीं कर पाती। मैं दिल से RSETI की आभारी हूँ।
प्रेरणादायकसंदेश
कोमल शीतोले की कहानी यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। अगर इच्छाशक्ति और मेहनत हो तो हर महिला आत्मनिर्भर बन सकती है।

KAPIL YADAV ELECTRIC MOTOR REWINDING

SEVANTI JAMRE